यदि गुड़ के पानी में घुलने के बावजूद भी परखनली की तली में कुछ चिपचिपा सा ( कार्बन) रह गया है, तो इसका मतलब कि उसमें अशुद्धि है. जांच के वक्त आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि गुड़ के पानी में घुलते ही पानी का रंग गन्ने के रस की तरह हो जाए. पानी में थोड़ी….
कृषि विभाग से कर सकते हैं खरीदारी
विनय बताते हैं कि जिला मुख्यालय बेतिया के रहने वाले लोग इस गुड़ की खरीदारी कृषि विभाग के कार्यालय से कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें वाल्मिकीनगर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मजे की बात यह है कि बहुत जल्द इस गुड़ को अमेजन जैसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा. बहरहाल, अब बात कर लेते हैं गुड़ की शुद्धता की जांच के तरीकों पर.
ऐसे करें गुड़ के शुद्धता की जांच
बकौल विनय, इसकी जांच के लिए एक परखनली में थोड़ा ताजा पानी भर लें फिर उसमें गुड़ का छोटा टुकड़ा डालें. थोड़ी देर तक गुड़ को उसमें मिलाने के बाद आप देखेंगे कि वो पानी में पूरी तरह से घुल चुका है. गुड़ का पानी में पूरी तरह से घुल जाना और परखनली में न चिपकना इस बात का संकेत है कि वो बिल्कुल शुद्ध है.
इन बातों का रखें ध्यान
यदि गुड़ के पानी में घुलने के बावजूद भी परखनली की तली में कुछ चिपचिपा सा ( कार्बन) रह गया है, तो इसका मतलब कि उसमें अशुद्धि है. जांच के वक्त आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि गुड़ के पानी में घुलते ही पानी का रंग गन्ने के रस की तरह हो जाए. पानी में थोड़ी बहुत पारदर्शिता होनी चाहिए और वह आसानी से बहना भी चाहिए यानी कि गुड़ घुलने के बाद पानी बहुत गाढ़ा नहीं होना चाहिए. पानी का गाढ़ा और अधिक चिपचिपा (कार्बन युक्त) होना गुड़ की अशुद्धि की तरफ इशारा करता है.
आदर्श PH मान
इस बात का ध्यान जरूर रखें कि पानी की मात्रा के अनुसार ही उसमें हल्का सा गुड़ डालना है. परखनली न रहने पर गुड़ को आप पारदर्शी कांच की ग्लास में भी जांच सकते हैं. डॉ.विनय बताते हैं कि शुद्ध गुड़ का ph मान 7.5 से 9 के बीच ही रहता है. इसलिए यदि ph जांच की सुविधा उपलब्ध है, तो एक बार उस विधि से भी जांच जरूर कर लें.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.