बिहार के इकलौते टाइगर रिज़र्व वाल्मीकि में क़रीब 70 हज़ार पर्यटकों का आगम हुआ. टूर ऑपरेटर्स बताते हैं कि VTR में एक दिन में पर्यटकों की इतना संख्या इससे पहले शायद ही कभी देखी गई है.
नए साल के अवसर पर बिहार के इकलौते टाइगर रिज़र्व वाल्मीकि में क़रीब 70 हज़ार पर्यटकों का आगम हुआ. टूर ऑपरेटर्स बताते हैं कि VTR में एक दिन में पर्यटकों की इतना संख्या इससे पहले शायद ही कभी देखी गई है.

अमेरिका से VTR पहुंचे पर्यटक स्टीफन फ्रांसिस बताते हैं कि VTR में बांस से बनी चीजें अनोखी हैं, साथ ही थरुहट की संस्कृति भी मन को भाने वाली है.इन सभी चीजों से उनका अनुभव इतना अच्छा रहा कि वे यहां दोबारा आना चाहेंगे.इसी प्रकार जर्मनी से आई पर्यटक रेनेट मार्गरेट ने भी VTR को प्रकृति और रोमांच का दुर्लभ संगम बताया.

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सितंबर में यहां क़रीब 5135, अक्टूबर में क़रीब 6543, नवंबर में क़रीब 15,769 और दिसंबर में 20 तारीख तक क़रीब 12,938 पर्यटक ट्रेकिंग और जंगल सफारी का आनंद ले चुके हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

खूबसूरत पर्यटन स्थल और दुर्लभ वन्य जीवों का गढ़ होने की वजह से क़रीब 900 वर्ग किलोमीटर में फैला यह टाइगर रिज़र्व, बीते कुछ वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रसिद्धि बनाने में सफल रहा है.

स्तनधारियों की 60, रेप्टाइल्स की 30, उभयचरों की 13 और पक्षियों की 300 से अधिक प्रजातियों की आश्रणी कहे जाने वाले इस टाइगर रिज़र्व में जंगल सफारी, गंडक सफारी, साइकिल सफारी और नेचर ट्रेल सहित दर्जनों एडवेंचरस एक्टिविटीज की सुविधा उपलब है.

बताते चलें कि नए साल के आगाज़ के लिए यहां देश के कई राज्यों सहित अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस और जापान सहित अन्य कई देशों से पर्यटक पहुंचे थें.बजट से भी कम खर्च में एडवेंचर का डबल डोज़ मिलने की वजह से यहां हर वक्त पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.