प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ठेला पर रखा गैस सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया. उस समय ठेला के आसपास कई लोग मौजूद थे, जो विस्फोट की चपेट में आ गए. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए.
बेतिया: पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. हनुमान चौक पर एक ठेला पर रखे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ठेला पर रखा गैस सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया. उस समय ठेला के आसपास कई लोग मौजूद थे, जो विस्फोट की चपेट में आ गए. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया.
घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए Government Medical College and Hospital Bettiah (जीएमसीएच) रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
About the Author
Amita kishorन्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें