Bihar Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र पटना के रिपोर्ट के अनुसार रविवार 4 जनवरी के बाद भी अगले 48 घंटे तक तापमान में गिरावट के साथ कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है, साथ ही अगले पांच दिनों तक घना कोहरा और बादल छाए रहने की संभावना भी व्यक्त की गई है.
तीन डिग्री तक लुढ़क सकता है पारा
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार का दिन पश्चिम चंपारण राज्य का दूसरा सबसे ठंड जिला रहा. पहले स्थान पर मधुबनी ज़िला शामिल था.जहां का दिन में तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा.गौर करने वाली बात यह है कि रविवार को मौसम के और भी बिगड़ने की संभावना व्यक्त की गई है, जिसमें अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.
अगले पांच दिनों तक बनी रहेगी भीषण ठंड की स्थिति
विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार 4 जनवरी के बाद भी अगले 48 घंटे तक तापमान में गिरावट के साथ कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है, साथ ही अगले पांच दिनों तक घना कोहरा और बादल छाए रहने की संभावना भी व्यक्त की गई है. स्थिति को देखते हुए रविवार को बिहार के 33 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.विभाग के अनुसार, छह जनवरी तक बिहार के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रह सकता है.
अनावश्यक घर से बाहर न निकलें
बताते चलें कि पहाड़ी इलाकों से आ रही सर्द हवाओं और लगातार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूरे राज्य में तापमान तेजी से गिर रहा है.भागलपुर के सबौर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा.स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सलाह दी गई है कि अनावश्यक रूप से सुबह और देर रात घर से बाहर न निकलें और बुजुर्गों के साथ बच्चों का विशेष ध्यान रखें.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.