Bihar Bagaha Share Market Scam: बगहा के कपड़ा व्यवसायी मनोज डागोलिया से 8 करोड़ की ठगी शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर हुई. साइबर फ्राड ने भारी रिटर्न का झांसा देकर इस ठगी को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच जारी है.
ख़बरें फटाफट
सांकेतिक फोटो(एआई)
मुन्ना राज/बगहाः जिले में करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है. जिसने व्यापार जगत में हड़कंप मचा दिया है. जानकारी के अनुसार, बगहा के कपड़ा व्यवसायी मनोज डागोलिया के साथ 8 करोड़ रुपये की ठगी की गई है. यह ठगी शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर की गई थी. साइबर थाना में पीड़ित ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की.
भारी रिटर्न का झांसा देकर फंसाया जाल में बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शेयर मार्केट में भारी रिटर्न का झांसा देकर मनोज डागोलिया को अपने जाल में फंसा लिया. धीरे-धीरे उन्होंने करोड़ों रुपये निवेश करवा लिए और बाद में मोबाइल नंबर व कंपनी का संपर्क पूरी तरह बंद कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मामले में दो की गिरफ्तारी
बगहा पुलिस की टीम ने एक आरोपी को पटना से जबकि दूसरे को गाजियाबाद से दबोचा है. गिरफ्तार दोनों से पूछताछ जारी है. ठगी करने वाले अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. बगहा एसपी निर्मला कुमारी ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि ठगी के पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा था, जो देशभर के निवेशकों को निशाना बना रहा था.
जांच में जुटी पुलिस
एसपी ने बताया कि मामले की जांच साइबर टीम की निगरानी में की जा रही है. इस गिरोह ने फर्जी वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए लोगों को निवेश का लालच देकर करोड़ों की ठगी की है. पुलिस अब इनकी डिजिटल ट्रांजैक्शन हिस्ट्री और बैंक खातों की जांच में जुटी है. फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गिरोह के तार बिहार के किन-किन जिलों में फैले हुए हैं. बगहा पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस ठगी रैकेट का पूरा नेटवर्क सामने आ जाएगा.
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें