पश्चिम बंगाल के खडगपुर के विधायक और अभिनेता हिरण चटर्जी के निजी जीवन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उनकी पत्नी अनिंदिता चटर्जी ने उनके खिलाफ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। अनिंदिता का कहना है कि हिरण ने कानूनी तलाक लिए बिना दूसरी महिला रितिका गिरी के साथ संबंध बनाए और कथित रूप से दूसरी शादी कर ली। यह विवाद तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर हिरण और रितिका के कथित विवाह की फोटोग्राफ वायरल हुई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.