फोटो
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के सिल्ला ब्राह्मणगांव में स्थित प्राचीन साणेश्वर मंदिर में 26 जनवरी से एक साप्ताहिक यज्ञ होगा। रविवार को पंचांग गणना के अनुसार यज्ञ का दिन निश्चित किया गया। इस दौरान कई प्रस्ताव भी पारित किए गए।
साणेश्वर मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पुरोहित की अध्यक्षता में यज्ञ आयोजन के लिए बैठक हुई। प्रमुख आचार्य पंडित विशंभर दत्त नौटियाल ने पंचांग से यज्ञ शुभारंभ का दिन 26 जनवरी निश्चित किया। यज्ञ का समापन 3 फरवरी को होगा। दो फरवरी को जल कलश यात्रा होगी। इस दौरान विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। यज्ञ के दौरान श्रीमद्भागवत कथा का व्याख्यान राजेंद्र प्रसाद पुरोहित और सुखदेव नौटियाल करेंगे। इस मौके पर अनसूया प्रसाद नौटियाल, वीर सिंह बुडेरा, गोविंद सिंह, महावीर सिंह रावत, हरीश गुसांई, पुरुषोत्तम नौटियाल, सोनू रावत, काकू नेगी, ताजवर रावत और राकेश बुडेरा आदि मौजूद रहे। संवाद
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.