- Hindi News
- National
- Weather ; Rajasthan UP MP Bihar Cold Wave Fog Alert | Uttarakhand Himachal Pradesh Snowfall
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश में तेज सर्दी के असर के चलते राज्य सरकार ने कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों की 1 जनवरी तक की छुट्टी की है। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूल शामिल हैं। रविवार को भी आगरा, गोरखपुर, कानपुर समेत 45 जिले घने कोहरे की चपेट में रहे। 18 जिलों में सुबह के वक्त विजिबिलिटी 0 रही।
झारखंड के 7 जिलों में आज कोल्ड वेव का यलो अलर्ट है। इनमें लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो शामिल हैं। राज्य के ज्यादातर जिलों में मिनिमम टेम्परेचर 10°C से नीचे रह रहा है। रविवार को रांची के कांके का तापमान 2.5°C दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम का असर है। ये जमीन से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर चलने वाली हवाएं हैं। इस बार इनकी रफ्तार 262kmph तक पहुंच गई है।
इसके कारण जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश के तापमान में 2 जनवरी तक गिरावट दर्ज की जाएगी। DGCA ने भी 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक को फॉग विंडो घोषित किया है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

उत्तराखंड के हरिद्वार में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा।

तस्वीर यूपी के मेरठ की है। यहां सुबह के वक्त विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही।

असम के गुवाहाटी में रविवार सुबह कोहरा छाया।

तस्वीर बिहार के पटना स्टेशन की है। कोहरे के कारण ट्रेनें लेट पहुंच रही हैं।

अगले 3 दिन के मौसम का हाल…
30 दिसंबर: कोहरे में हल्की कमी, ठंड बरकरार
- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में सुबह घना कोहरा छा सकता है।
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम ज्यादातर शुष्क, लेकिन ऊंचे इलाकों में तेज सर्दी रहेगी।
31 दिसंबर: मौसम में बदलाव के संकेत
- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में हल्का कोहरा छा सकता है।
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना।
- कई इलाकों में हल्की बारिश, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
1 जनवरी: बारिश-बर्फबारी के आसार
- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कोहरा का अलर्ट।
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के संकेत।
- पहाड़ी राज्यों के निचले इलाकों में हल्की बारिश, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
- बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण कई इलाकों में ठंड और शीतलहर का असर बढ़ सकता है।

राज्यों में जाने मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: MP के मंदसौर में पारा 2.5°, जेट स्ट्रीम की रफ्तार 213Km/ph, कोहरे से ट्रेनें लेट

हिमालय में बर्फबारी होने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी ने मध्यप्रदेश में सर्दी बढ़ा दी है। यहां पारा 2.5 डिग्री पहुंच गया है, जो बीती रात मंदसौर में दर्ज हुआ। जेट स्ट्रीम की रफ्तार 213Km/ph पहुंच गई है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, रीवा, मऊगंज, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, सीहोर और सिवनी में शीतलहर चल रही है। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में घना कोहरा है। इस वजह से दिल्ली से आ रही ट्रेनें 4 से 5 घंटे तक लेट आ रही है। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तराखंड: उत्तराखंड के 6 जिलों में कोहरा: हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कोल्ड डे, कल से पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड के 6 जिलों में सोमवार को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी के निचले इलाके शामिल हैं। 30 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 30 और 31 दिसंबर से बारिश-बर्फबारी के आसार बन सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.