पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू रोजाना गोमूत्र से स्नान करती हैं। इसके साथ ही वह नियमित रूप से गोमूत्र का सेवन भी करती हैं। डॉ. नवजोत कौर का मानना है कि कैंसर को हराने में गोमूत्र एक बड़ी दवा साबित हुआ। हाल ही में डॉ. नवजोत कौर सिद्धू वृंदावन गई थीं। वहां उन्होंने पहले प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इसके बाद वह गौरी गोपाल आश्रम पहुंचीं, जहां आश्रम प्रमुख और कथा व्यास अनिरुद्धाचार्य से उनकी मुलाकात हुई। इस दौरान डॉ. नवजोत कौर ने उन्हें अपनी कैंसर से जुड़ी कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि वह पेशे से डॉक्टर हैं। जब उन्हें कैंसर हुआ था, तब डॉक्टरों की टीम ने कह दिया था कि वह सिर्फ चार हफ्ते की मेहमान हैं। इसके बाद उन्होंने आयुर्वेद के अनुसार डाइट अपनाई और नियमित रूप से गोमूत्र का सेवन किया। उनका कहना है कि इसी से उन्होंने कैंसर को मात दी। डॉ. नवजोत कौर ने कहा कि चार सप्ताह क्या, आज मैं पूरी तरह फिट हूं। नवजोत कौर सिद्धू की 3 बड़ी बातें… जानिए नवजोत कौर सिद्धू के बारे में अनिरुद्धाचार्य ने क्या कहा… पति ने जारी किया था डाइट प्लान…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.