बठिंडा जिले में घने कोहरे में मतदाताओं को हौसले बुलंद
पंजाब के बठिंडा में रविवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। बावजूद जिले के विभिन्न गांव में सुबह आठ बजे ही वोट डालने के लिए लोग मतदान बूथों पर पहुंचने शुरू हो गए है। वहीं चुनावी ड्यूटी पर तैनात अमला भी समय पर पोलिंग स्टेशनों पर पहुंच गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए है। वोटरों की चेकिंग के बाद ही उनको बूथ पर जाने दिया जा रहा।
पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव के लिए वोटिंग शुरू: एक करोड़ 36 लाख चार हजार 650 मतदाता, 44 हजार जवान तैनात
कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच मतदाता सुबह ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए पहुंचने लगे हैं। लोगों में चुनाव मतदान के लिए खासा उत्साह है। वहीं चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए पोलिंग स्टाफ ने भी कमर कस ली है। उम्मीदवारों के समर्थक पोलिंग स्टेशन के बाहर अपने-अपने टैंट लगाकर बूथ पर मौजूद हैं।
सुरक्षा और शांतिपूवर्क ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में 44 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 96 हजार कर्मचारी चुनाव में ड्यूटी लगाए गए हैं ताकि मतदाताओं को कोई परेशानी न हो। सभी ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करते हुए 13,395 पोलिंग स्टेशनों पर 18,718 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं जिनमें से 860 को अतिसंवेदनशील और 3,405 को संवेदनशील पोलिंग स्टेशन घोषित किया गया है। अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस की तरफ से विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस ने राज्यभर में सुरक्षा बढ़ा दी है और फील्ड अधिकारियों को चुनाव के दौरान तैनाती के लिए जिलों से कम से कम 75 प्रतिशत पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
चुनाव व पुलिस पर्यवेक्षक लगाए
आयोग ने सभी जिलों में आईएएस, वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है जो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक अपने-अपने जिले में मौजूद रहेंगे। साथ ही पटियाला, संगरूर, बरनाला, तरनतारन, रूपनगर, जालंधर, कपूरथला और मोगा जिले में चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने के लिए 6 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को पुलिस पर्यवेक्षक लगाया गया है। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं और इसकी एक कॉपी पुलिस विभाग को भी भेजी है ताकि चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों के साथ इसे साझा किया जा सके। साथ ही बैलेट पेपर की सुरक्षा के लिए सभी डीसी को भी निर्देश जारी किए गए हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.