Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के औराई में 60 वर्षीय स्कूल संचालक और 28 वर्षीय शिक्षिका के अंतरधार्मिक विवाह ने सनसनी फैला दी है. नेपाल के जनकपुरधाम में हुई इस शादी के बाद जहां युवती के परिजनों ने अपहरण और जबरन धर्मांतरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं शिक्षिका ने वीडियो जारी कर अपनी मर्जी से निकाह की बात कही है. मामले की संवेदनशीलता और इलाके में उपजे तनाव को देखते हुए पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच शुरू कर दी है.
क्या है पूरा मामला?
औराई थाना क्षेत्र के रहने वाले राकेश साह (60 वर्ष) जो चार बच्चों के पिता हैं. पर अपनी ही शिक्षिका शाइस्ता परवीन (28 वर्ष) के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगा है. शाइस्ता के भाई ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 18 फरवरी को उसकी बहन स्कूल के लिए निकली थी. लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों का आरोप है कि राकेश साह ने डरा-धमकाकर शाइस्ता का धर्म परिवर्तन कराया और उसे अपने साथ नेपाल ले गया. इस मामले में राकेश की पत्नी और बेटी को भी आरोपी बनाया गया है.
शिक्षिका ने वीडियो जारी कर दी सफाई
विवाद बढ़ता देख शिक्षिका शाइस्ता परवीन ने नेपाल से एक वीडियो जारी कर परिजनों के दावों को खारिज कर दिया है. वीडियो में उसने कहा कि मैंने अपनी मर्जी और पूरी समझदारी से राकेश साह के साथ निकाह किया है. मुझ पर कोई दबाव नहीं है. मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं. मेरे पति पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं, उन्हें परेशान न किया जाए.
पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा के इंतजाम
मामले की गंभीरता और संभावित सांप्रदायिक मोड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है. पूर्वी एसडीपीओ-1 अलय वत्स के निर्देश पर गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है. प्रभारी थानाध्यक्ष रानोवर परवीन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने नामजद आरोपियों के मोबाइल जब्त कर कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगालना शुरू कर दिया है. पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में दोनों के नेपाल के जनकपुरधाम में होने की पुष्टि हुई है. पुलिस अब साक्ष्यों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.