Jamshedpur Maruti 800 To Lamborghini: जुगाड़ नहीं, ये तो हाथों का जादू है. जमशेदपुर के एक मैकेनिक ने ₹50000 की मारुति 800 को करोड़ों की लैंबॉर्गिनी में बदल दिया. कार के फीचर्स और लुक देखकर विदेशी भी हैरान हैं. देखिए, कैसे आरिफ ने अपने छोटे से गैराज में रचा इतिहास.
फिल्म टार्जन से जागा था जुनून
90 के दशक और 2000 की शुरुआत में पली-बढ़ी पीढ़ी के लिए ‘टार्जन: द वंडर कार’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक सपना थी. आरिफ भी उन्हीं बच्चों में से एक थे. बीते 10 सालों से गैराज लाइन में कार मैकेनिक के रूप में काम कर रहे आरिफ के मन में हमेशा से खुद की एक टार्जन कार बनाने की तड़प थी. इसी दीवानगी के चलते उन्होंने अपना नाम भी टार्जन रख लिया.
2 साल की मेहनत और हाथों का जादू
आरिफ ने इस प्रोजेक्ट के लिए पुरानी मारुति 800 को चुना. किसी बड़ी फैक्ट्री या आधुनिक वर्कशॉप के बजाय उन्होंने अपने छोटे से गैराज में 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद इस मास्टरपीस को तैयार किया. आरिफ बताते हैं कि वे खुद मैकेनिक हैं इसलिए डिजाइन की कटिंग से लेकर बॉडी की वेल्डिंग और डिटेलिंग तक का सारा काम उन्होंने अपने हाथों से किया. सिर्फ म्यूजिक सिस्टम, एलईडी लाइट्स और फ्रंट ग्लास जैसी कुछ चीजें ही बाहर से खरीदी गईं.
फीचर्स जो उड़ा देंगे होश
यह कार जब सड़क पर निकलती है, तो लोग अपनी गाड़ियां रोककर इसे देखने लगते हैं. इसकी खासियतें किसी महंगी लग्जरी कार से कम नहीं हैं. लुक हूबहू लैंबॉर्गिनी एवेंटाडोर जैसी शार्प बॉडी और स्टाइलिश डिजाइन. सीटिंग स्पोर्टी लुक वाली 2-सीटर कॉन्फ़िगरेशन. व्हील्स दमदार ग्रिप के लिए 16 इंच के चौड़े एलॉय व्हील्स. एग्जॉस्ट स्टार्ट होते ही यह कार सुपरकार जैसी दहाड़ पैदा करती है. एडवांस फीचर्स में सनरूफ, रिमोट लॉक सिस्टम और हाई-फाई म्यूजिक सिस्टम है.
सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
आरिफ की यह स्वदेशी लैंबॉर्गिनी अब सिर्फ चांडिल तक सीमित नहीं है. इसकी रील्स और वीडियो सोशल मीडिया पर मिलियन व्यूज बटोर रहे हैं. देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आरिफ की इस इंजीनियरिंग और कलाकारी की तारीफ कर रहे हैं.
छोटे शहर से बड़ा संदेश
मोहम्मद आरिफ की कहानी साबित करती है कि हुनर किसी बड़ी डिग्री या आलीशान ऑफिस का मोहताज नहीं होता. सीमित संसाधनों के बावजूद अगर इरादे पक्के हों तो एक छोटा सा मैकेनिक भी दुनिया की सबसे महंगी कारों के सपने को अपनी मुट्ठी में कर सकता है. आरिफ ने न सिर्फ अपना सपना पूरा किया बल्कि पूरे झारखंड का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.