हरिद्वार के 21 वर्षीय संजीव शर्मा ने खुद को एक छोटे वॉटर टैंक में 24 घंटे तक कैद रखकर दुनिया को चौंका दिया. मानसिक और शारीरिक सीमाओं को परखने के लिए किए गए इस जानलेवा स्टंट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.
हालांकि, संजीव का दावा है कि उन्होंने इस स्टंट को केवल एक रील बनाने के लिए नहीं, बल्कि खुद को साबित करने के लिए अंजाम दिया. इस जानलेवा स्टंट के दौरान संजीव एक छोटे से वॉटर टैंक के भीतर बैठे रहे, जहां हिलने-डुलने की भी जगह नहीं थी. जैसे-जैसे समय बीतता गया, संजीव की मुश्किलें बढ़ती गईं. उन्होंने बताया कि सबसे कठिन पल वह था, जब उनके शरीर ने जवाब देना शुरू कर दिया था और दिमाग बार-बार बाहर निकलने के बारे में सोच रहा था. संजीव ने कहा, ‘जब मैं आखिरकार 24 घंटे बाद बाहर निकला, तो मैंने राहत की सांस ली. शुरू में मेरा शरीर बहुत अजीब महसूस कर रहा था, लेकिन मानसिक रूप से मैं खुद को बहुत मजबूत महसूस कर रहा था. यह मेरे लिए गर्व का क्षण था, क्योंकि मैंने कुछ बहुत कठिन कर दिखाया था.’
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.