ब्रह्मपुरी निवासी योगेंद्र भारद्वाज ने भाई राजीव उर्फ टुर्री के अपहरण का अंदेशा जताया था लेकिन पुलिस ने अप्रैल 2015 में गुमशुदगी दर्ज की थी। योगेंद्र का आरोप था कि विनय त्यागी और मोनू त्यागी ने उसके भाई की हत्या कर दी है।
उत्तराखंड के देहरादून जनपद के प्रेमनगर थाना पुलिस ने दावा किया था कि 2017 में पकड़े जाने पर विनय त्यागी ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि उसने प्रवीण शर्मा और राजीव उर्फ टुर्री की हत्या कर शव काली नदी में पत्थर बांधकर डाल दिए थे। हालांकि दोनों के शव आज तक नहीं मिल सके।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि देहरादून पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने योगेंद्र भारद्वाज की ओर से अक्तूबर 2021 में विनय त्यागी और उसके भाई मोनू त्यागी के खिलाफ दोहरे हत्याकांड की नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।
पांच लाख के इनामी बद्दो से है विनय त्यागी का कनेक्शन
ब्रह्मपुरी के दोहरे हत्याकांड में नामजद विनय त्यागी और उसके भाई मोनू त्यागी का कनेक्शन पांच लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो से होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने दावा किया था कि सदर क्षेत्र में रहने वाले बदन सिंह बद्दो के एक करीबी बताए जाने वाले के घर पर दोहरे हत्याकांड की पटकथा रची थी। तब जांच में सामने आया था कि विनय त्यागी की शातिर अपराधी बदन सिंह बद्दो से गहरी दोस्ती थी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



