{“_id”:”699a226796fe77ef050a5622″,”slug”:”villagers-protest-for-university-continues-for-fifth-day-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-906727-2026-02-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rishikesh News: विधि विवि के लिए ग्रामीणों का धरना पांचवें दिन भी जारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:53 AM IST
न्याय पंचायत क्षेत्र रानीपोखरी के अंतर्गत लिष्ट्राबाद गांव में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों और प्रधान संगठन का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रधान संगठन अध्यक्ष अनूप चौहान ने कहा कि जब सरकार को रानीपोखरी में विधि विश्वविद्यालय खोलनी ही नहीं थी तो फिर शिलान्यास करने और अधिसूचना जारी करने की जरूरत क्या थी। इससे ग्रामीण खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जिस कारण ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता चुना है। रानीपोखरी ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने कहा कि विधि विश्वविद्यालय खुलने से रानीपोखरी को एक नई पहचान मिलेगी। वहीं युवाओं को कानून की पढ़ाई के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। भाजपा नेता अरुण शर्मा और स्थानीय निवासी नरेंद्र चौहान ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला की ओर से इस मुद्दे को सदन में भी उठाया गया था। जिस पर संबंधित मंत्री की ओर से लिखित में विधायक को जवाब दिया गया था कि रानीपोखरी में प्रस्तावित विधि विश्वविद्यालय के प्रस्ताव को निरस्त करने का सवाल ही नहीं है। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि रानीपोखरी में विधि विश्वविद्यालय जरूर बनाया जाएगा।