{“_id”:”69b26824630fc9ba8f006653″,”slug”:”video-rampur-bushahr-sanitation-workers-protest-against-non-payment-of-salaries-roar-outside-rampur-municipal-council-office-2026-03-12″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rampur Bushahr: वेतन न मिलने के विरोध में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, रामपुर नगर परिषद कार्यालय के बाहर गरजे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
नगर परिषद रामपुर ठेका मजदूर यूनियन सम्बंधित सीटू के बैनर तले नगरपरिषद में कार्य कर रहे मजदूरों को फरवरी माह का वेतन न मिलने के विरोध में आज नगरपरिषद रामपुर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए सीटू जिलाअध्यक्ष कुलदीप सिंह, देवेंद्र यूनियन अध्यक्ष ललिता व महासचिव संतोष ने कहा कि बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा कि रामपुर नगरपरिषद के प्रबंधन व ठेकेदार व श्रम विभाग की मिलीभगत से नगरपरिषद के अंदर कूड़ा व सफाई का काम कर रहे मजदूरों को मार्च माह का वेतन नहीं दिया गया है जबकि कानून के अनुसार 7 तारीख से पहले वेतन देना पड़ता है यदि ठेकेदार के द्वारा 7 तारीख से पहले वेतन नहीं देता तो नगरपरिषद प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि वो कांट्रेक्ट लेबर एक्ट 1970 की धारा 21(4) तहत मजदूरों को वेतन दे। परंतु नगरपरिषद रामपुर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है। मार्च माह की 12 तारीख़ हो गई है परन्तु फरवरी माह का वेतन मजदूरों को अभी तक नहीं मिला। रामपुर नगरपरिषद के अंदर काम कर रहे ठेका मजदूरों पर किसी भी श्रम कानूनों को लागू नहीं किया जा रहा है और न ही मजदूरों की सेफ्टी का कोई ख्याल रखा जा रहा है और न ही श्रम कानून के अनुसार हर माह की 7 तारीख से पहले वेतन दिया जा रहा है। वेतन की मांग करने पर नोकरी से निकालने की धमकी ठेकेदार व नगरपरिषद के प्रबंधन के द्वारा दिया जा रहा है। नगर परिषद के अंदर काम कर रहे मजदूरों को न तो श्रम अधिकारी द्वारा सत्यापित कोई आई कार्ड, वेतन स्लिप, रविवार की छुटटी के अलावा अन्य कोई छुटटी त्योहार, मेडिकल, आकस्मिक, अर्जित अवकाश तक नहीं दी जा रही है। महंगाई लगातार बढ़ रही है खाने की मूलभूत बस्तुओं के दाम तेल, दाल, आटा, चावल, सब्जियों के दाम, प्याज टमाटर ,रसोई गैस , कमरे का किराया, बस किराया व रसोई गैस की कीमतों में जिस हिसाब से बढ़ोतरी हो रही है ऐसी स्थिति में मजदूरों को समय पर वेतन न ना मिलने से मजदूरों को कई प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन ने मांग की यदि मजदूर को समय पर वेतन नहीं दिया गया तो तो यूनियन आंदोलन को तेज करेगी और कूड़े उठाने का काम भी पूरी तरह से बंद किया जाएगा। इस मौके पर राजू राणा, नीलम, मनिता, अमित, नील चंद, अशोक, आकाश, मोती राम, तारामणि ,रजनी, किरण, सुशीला, सोमारी, सोनी ,सीता,उस्तानी, बीरमानिय, सोनिया, चिंता ने भाग लिया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.