{“_id”:”698c4a67c551f06814019084″,”slug”:”video-opa-seva-foundation-will-organize-mass-marriage-of-25-needy-girls-on-february-14-2026-02-11″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”ग्रेटर नोएडा: ओपा सेवा फाउंडेशन 14 फरवरी को कराएगा 25 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
ओपा सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में 14 फरवरी 2026 शनिवार को शहर 25 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 25 जोड़ों एक साथ फेरे लेंगे। उनके वैवाहिक जीवन के निर्वाह के लिए फाउंडेशन की ओर से करीब 325 घरेलू उपयोग में आने वाले सामान दिए जाएंगे। यह जानकारी फेडरेशन के संस्थापक ओमप्रकाश अग्रवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि समारोह में उनके व उनकी पत्नि पूनम अग्रवाल के कर कमलों द्वारा 25 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा। सदस्य अमन अग्रवाल ने बताया कि यह सामाजिक एवं सेवा भावना से प्रेरित कार्यक्रम सुबह 11 बजे से साइट-4, डी-48, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं को सम्मानपूर्वक वैवाहिक जीवन में प्रवेश कराना तथा समाज में सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करना है। सामूहिक विवाह समारोह भी इसी सेवा श्रृंखला की महत्वपूर्ण कड़ी है। मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि से समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। फाउंडेशन की ओर से प्रत्येक जोड़े को लगभग 325 घरेलू उपयोग के सामान, जिनमें बेड, फ्रिज, टीवी, पंखा, सिलाई मशीन, घड़ी, कपड़े, अंगूठी, कूलर, संदूक, म्यूजिक सिस्टम आदि शामिल हैं, भेंट किए जाएंगे। रामावतार अग्रवाल, मोतीलाल अग्रवाल, राशि अग्रवाल, मनोज सिंघल, कमल बंसल, विनोद अग्रवाल, जीपी गोस्वामी, मनोज गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, गौरव बंसल , बंटी अग्रवाल, राहुल नंबरदार, गिरीश गुप्ता, अशोक अग्रवाल, आनंद प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.