{“_id”:”692f9d4d6ecc3291340984af”,”slug”:”video-man-should-attain-brahma-gyan-and-see-god-within-himself-said-sadhvi-padmahasta-bharti-2025-12-03″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ghaziabad: मनुष्य को चाहिए कि वह ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर घट भीतर ईश्वर का दर्शन करें: साध्वी पद्महस्ता भारती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
टंकी रोड स्थित केएन इंटर कॉलेज में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का अद्भुत, भव्य व विशाल आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस पर भगवान की अनन्त लीलाओं में छिपे गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों को कथा प्रसंगों के माध्यम से उजागर किया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक श्री आशुतोष महाराज की शिष्या भागवताचार्या महामनस्विनी विदुषी पद्महस्ता भारती जी ने आज बाल-लीला प्रसंग प्रस्तुत किए। उन्होंने भगवान की लीला का वर्णन करते हुए कहा कि गोकुल की गलियों में दौड़ते हुए इस गोप बालक को देखकर कौन कह सकता है कि वे परमात्मा है। वन में अपनी पत्नी के खो जाने पर विलाप करते हुए वृक्षों व लताओं से अपनी पत्नी के समाचार पूछने वाले वनवासी प्रभु राम को देखकर भला कौन कह सकता है कि यही परमात्मा हैं। परमात्मा की लीलाएं सदैव मनुष्य के लिए रहस्य बनी रहीं हैं क्योंकि वह परमात्मा को अपनी बुद्धि के द्वारा समझना चाहता है, जो संभव नहीं। इसलिए रावण, कंस, दुर्योधन जैसे लोग भी प्रभु की लीलाओं से धोखा खा गए। बताया कि प्रभु की प्रत्येक लीला में आध्यात्मिक रहस्य छुपा होता है, जिनका उद्देश्य मनुष्य को आध्यात्मिक मार्ग की ओर प्रेरित करना है। जब एक मनुष्य पूर्ण सतगुरु की कृपा से ब्रह्मज्ञान को प्राप्त करता है तब उसके अंदर में ही इन लीलाओं में छिपे हुए आध्यात्मिक रहस्य प्रकट होते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के घरों से माखन चोरी की, इस घटना के पीछे भी आध्यात्मिक रहस्य है। दूध का सार तत्व मक्खन है, उन्होंने गोपियों के घर से केवल मक्खन चुराया अर्थात् सार तत्व को ग्रहण किया और असार को छोड़ दिया। प्रभु हमें समझाना चाहते हैं कि सृष्टि का सार तत्व परमात्मा है। स्वामी आदित्यानंद, साध्वी श्वेता भारती, वसुधा भारती, ज्योति भारती, हेमा भारती, वंदना भारती, योगेंद्र गुप्ता लिली, मनोज गुप्ता, सुखबीर त्यागी, अशोक गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, राम अग्रवाल, राजबाला अग्रवाल, संदीप सिंघल, शिल्पी सिंघल, राजेश त्यागी, उषा त्यागी आदि मौजूद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.