{“_id”:”693a71a969aea8522108e3d9″,”slug”:”video-kumaoni-cuisine-competition-was-organised-by-nainital-lake-city-welfare-club-and-kumaon-mandal-vikas-nigam-2025-12-11″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”VIDEO: मडुवे की रोटी का लिया जायका”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
नैनीताल लेक सिटी वेलफेयर क्लब व कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से कुमाऊंनी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन मॉल रोड स्थित होटल में किया गया। इस दौरान महिलाओं समूहों ने आलू के गुटके, झंगोरे की खीर, भांग की चटनी, सोया चाप, मडुवे की रोटी, मडुवे की नमकीन, सिसूण का सांग आदि व्यंजन परोसे। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपस में मेलजोल एवं सौहार्द्र बढ़ाते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. गिरीश रंजन तिवारी ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा यह व्यंजन स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन होते हैं। प्रतियोगिता में जया पालीवाल प्रथम, सुनीति द्वितीय व प्रेमा तृतीय स्थान पर रहीं। विशेष पुरस्कार मीना शाह, खिलपा देवी, गुंजन, हेमा रौतेला, नीलम बिष्ट, सोनिका राणा, लीला देवी, पायल, सावित्री असवाल, तरन्नुम, रमा बिष्ट, ईशा को दिया गया। निर्णायक मंडल में अंजू जगती व बीना शाह रहे। यहां आभा शाह, अमिता साह, सरिता त्रिपाठी, हेमा भट्ट, रानी शाह, विनीता पांडे, कविता त्रिपाठी, प्रगति जैन, रमा भट्ट आदि मौजूद रहीं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.