छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एसएस प्लाजा में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि प्लाजा की कई दुकानें देखते ही देखते जलकर खाक हो गईं. आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया. लोग भी अपने स्तर पर आसपास की दुकानों को बचाने की कोशिश करते नजर आए. फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है, इसकी जांच की जा रही है. इस हादसे में भारी नुकसान होने की आशंका है, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.