{“_id”:”69527c8a55485229870483fa”,”slug”:”video-hamirpur-shailendra-gupta-president-of-the-sujanpur-traders-association-expanded-the-executive-committee-2025-12-29″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hamirpur: व्यापार मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कार्यकारिणी का किया विस्तार, प्रदीप, भुवनेश गुप्ता और विमल मुख्य सलाहकार नियुक्त”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
व्यापार मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने सोमवार को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। विश्राम गृह सुजानपुर में आयोजित व्यापार मंडल सुजानपुर की बैठक में अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में प्रदीप महाजन, भुवनेश गुप्ता और विमल जैन को व्यापार मंडल के मुख्य सलाहकार के पद पर तैनाती दी गई है। डॉ. प्रताप ठाकुर को चेयरपर्सन नियुक्त किया है। मनजीत जमवाल, कमलेश कुमारी, संजय शर्मा, जगपाल जग्गी को उपाध्यक्ष, आशीष महाजन को कोषाध्यक्ष, गौतम कौशल, रिंकू, विनोद ठाकुर को सचिव, सुरजीत कुमार, बॉबी मेहरा, त्रिलोक चंद को संयुक्त सचिव, विपुल महाजन, समीर वर्मा को मीडिया प्रभारी, मनु शर्मा, अशोक रतन को सह मीडिया प्रभारी, सौरभ गुप्ता और बबली को आईटी सेल प्रमुख, दिनेश डोगरा, दीपक शर्मा को कार्यालय सचिव, अमृत आजाद को व्यापार मंडल सुजानपुर का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है । कार्यकारिणी सदस्यों में विनोद मेहरा, अखिल गुप्ता, नितिन, गोपू, अखिल सूद, मनीष गुप्ता, सुनील कौंडल, आदित्य पुवारी, अरविंद सूद, सुधीर भटनागर, जावेद खान, अरूप लाल भटनागर, भोलू, राजेश शर्मा, मनोज सूद, रमन धीमान, एकांत गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता को शामिल किया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.