{“_id”:”6931737f36bfc44f44049091″,”slug”:”video-drain-water-accumulated-on-road-leading-to-tawdu-at-bilaspur-chowk-in-gurugram-2025-12-04″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”गुरुग्राम: बिलासपुर चौक पर तावडू की तरफ जाने वाले मार्ग पर जमा नाले का पानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गुरुग्राम के बिलासपुर चौक पर तावडू की तरफ जाने वाले मार्ग पर बीते कई महीनों से नाले का पानी जमा हो रहा है। रोड के पास कई दुकानदारों की दुकान है। इस वजह से उनको व्यवसाय में भी परेशानी हो रही है। नालों के ऊपर ढक्कन भी नहीं है और रास्ते में भी कीचड़ जमा हो रहा है। इसके कारण पैदल चलने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खुले पड़े नालों के कारण आए दिन हादसों का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन से शिकायत के बाद भी इलाके में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।