ओढां। गांव ओढां से नुहियांवाली जाने के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने सड़क के साथ लगते खेत में अस्थायी कच्चा रास्ता बनाकर वाहनों का आवागमन सुचारू किया। विभाग ने इस रास्ते से विद्युत लाइन व पेड़ों को हटा दिया है। दरअसल, यह कच्चा रास्ता मार्केटिंग बोर्ड की जमीन है।
इस सड़क का कुछ हिस्से का फैसला किसान के हक में आने के बाद बीते तीन दिन पूर्व गांव ओढां निवासी किसान ओमप्रकाश ने अपनी भूमि में बनी सड़क को उखाड़े जाने के चलते यातायात बाधित हो गया था। मार्केटिंंग बोर्ड कालांवाली के एसडीओ लखवीर सिंह ने बताया कि जो खेत से अस्थायी कच्चा रास्ता निकाला गया है, वह भूमि मार्केटिंग बोर्ड की है।
उक्त भूमि पर एक किसान ने गेहूं बो रखी थी। जगह की विभाग ने दो दिन बाद पैमाइश करवा ली। बीते दिन भी पैमाइश करवाई गई थी, लेकिन उक्त किसान की ओर से अपने स्तर पर और पैमाइश करवाने की बात कही जा रही है। पैमाइश होने के बाद जल्द ही उक्त भूमि में पक्की सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सड़क के बीच में कुछ वृक्ष आने के बाद उन्होंने वन विभाग से वृक्ष काटने के लिए अनुमति ले रखी है। इसके बाद संबंधित विभाग की ओर से कटाई भी शुरू की जा चुकी है। वहीं उक्त रास्ते के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन हटाने का कार्य भी किया जा रहा है। जो कच्चा रास्ता एक किसान के खेत से गुजर रहा है उस किसान के अपने स्तर पर पैमाइश करवाने के बाद वहां पर शीघ्र ही पक्की सड़क का निर्माण करवा दिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.