लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार,18 दिसम्बर को पूर्वी यूपी के साथ पश्चिमी यूपी के कई शहरों में रात के साथ दिन का समय भी काफी ठंडा रहेगा. ऐसे में 14 जिलों में शीतलहर की स्तिथि बनी रहेगी. भगवान भाष्कर के दर्शन भी इन शहरों में नहीं होंगे. मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर अलग अलग शहरों के लिए रेड,ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.
14 जिलों में लिए रेड अलर्ट जारी
गुरुवार (18 दिसम्बर) को 14 से ज्यादा जिलों में कोहरे के साथ शीतलहर का कहर दिखेगा. इन जिलों में विजिबिलिटी ज़ीरो रहेगी. अनुमान है आज गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर शामिल है.
यहां दिखेगा मध्यम कोहरा
इसके अलावा आज सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, संभल, बदायूं, फरुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सुल्तानपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, सोनभद्र, बलिया, मऊ, कौशाम्बी, जौनपुर और अयोध्या में मध्यम कोहरा छाएं रहने का अनुमान है. इन जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी हुआ है. वहीं आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बदायूं, झांसी, ललितपुर, इटावा में भी हल्का कोहरा नजर आ सकता है.
कानपुर में सबसे कम तापमान
बताते चलें कि बीते 24 घंटे में आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर और कुशीनगर में जीरो विजिबिलिटी वाला कोहरा छाया रहा. इसके अलावा बीते 24 घण्टे में सबसे कम न्यूनतम तापमान कानपुर शहर में 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
लखनऊ में छायेगा कोहरा
प्रदेश के राजधानी लखनऊ में मौसम पूरी तरह बदल चुका है. सुबह सवेरे की शुरुआत आज लखनऊ में घने कोहरे से होगी. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं नोएडा में भी आज मध्यम कोहरा छाया रहेगा. आज तापमान में भी थोड़ी कमी आएगी. आज अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस लुढ़क सकता है. जिसके कारण दिन के समय में भी लोगो को अच्छी खासे ठंड का अहसास होगा.
फिर नया पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में अब धीरे-धीरे अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी कमी आएगी. उधर एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 19 दिसम्बर को हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा.जिससे ठंड में थोड़ा और इजाफा होगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.