New Year Celebration In Vaishali: नए साल की शुरुआत के लिए वैशाली एक आदर्श स्थान है, जहां इतिहास, संस्कृति और अध्यात्म का अद्भुत संगम है. कुल मिलाकर नए साल 2026 का स्वागत वैशाली ने उल्लास और उत्सव के माहौल में किया. शहर के कोने-कोने में रौनक, मंदिरों में घंटियां और पर्यटकों की मुस्कान ने इस ऐतिहासिक नगरी को भक्ति और खुशी के रंग में रंग दिया.
दिनभर रही चहल-पहल
विश्व शांति स्तूप, बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय और राजा विशाल का गढ़ जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही. परिवार, बच्चों और दोस्तों के समूहों ने पिकनिक मनाते हुए खूब मस्ती की. खास बात यह रही कि नए साल के इस जश्न में महिलाओं और पुरुषों के साथ थर्ड जेंडर समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और नए साल का स्वागत धूमधाम से किया.
सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद
लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. सुरक्षा व्यवस्था के तहत 25 दंडाधिकारी और सैकड़ों पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था. भीड़ की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके. सुरक्षा व्यवस्था सख्त होने के बावजूद स्थानीय सड़कों पर दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति रही. लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा.
कारोबारी भी हुए गदगद
इधर, नए साल पर पर्यटकों की आमद से स्थानीय व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई. होटल, ढाबे, चाय-नाश्ते की दुकानों और हस्तशिल्प विक्रेताओं की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई. कारोबारियों ने बताया कि साल की शुरुआत में मिली इतनी भीड़ ने उनकी आमदनी में अच्छा इजाफा किया है, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा.
पर्यटकों ने वैशाली की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और समृद्ध ऐतिहासिक विरासत की जमकर सराहना की. उनका कहना था कि नए साल की शुरुआत के लिए वैशाली एक आदर्श स्थान है, जहां इतिहास, संस्कृति और अध्यात्म का अद्भुत संगम है. कुल मिलाकर नए साल 2026 का स्वागत वैशाली ने उल्लास और उत्सव के माहौल में किया. शहर के कोने-कोने में रौनक, मंदिरों में घंटियां और पर्यटकों की मुस्कान ने इस ऐतिहासिक नगरी को भक्ति और खुशी के रंग में रंग दिया.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.