वर्तमान में पटना एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा वैशाली पहुंचने में दो से तीन घंटे लगते हैं, जबकि हेलीपोर्ट के माध्यम से यह दूरी कुछ ही मिनटों में तय की जा सकेगी. प्रशासन का मानना है कि हेलीपोर्ट बनने से स्थानीय पर्यटन उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा. होटल, रेस्टोरेंट, टूर गाइड, टैक्सी सेवा और स्थानीय हस्तशिल्प व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा, जिससे….
हेलीपोर्ट के लिए स्तूप समीप 5 एकड़ जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया हुई तेज
हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में विदेशी बौद्ध भिक्षु, शोधार्थी और श्रद्धालु पहुंचते हैं. 72 एकड़ क्षेत्र में निर्मित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप बिहार की सांस्कृतिक धरोहर और वैश्विक बौद्ध विरासत का भव्य प्रतीक है. राजस्थान से लाए गए 42,373 गुलाबी पत्थरों से निर्मित इस परिसर में संग्रहालय, पुस्तकालय, तालाब, गेस्ट हाउस, एमपी थियेटर और कैफेटेरिया जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं. साथ ही सौर ऊर्जा संयंत्र और विशाल पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है.
जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि हेलीपोर्ट के लिए ऐसी भूमि का चयन किया जा रहा है जो बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय और वैशाली के प्रमुख बौद्ध स्थलों के बेहद नजदीक हो. भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है. हेलीपोर्ट के निर्माण से विदेशी पर्यटकों को विशेष सुविधा मिलेगी.
वर्तमान में पटना एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा वैशाली पहुंचने में दो से तीन घंटे लगते हैं, जबकि हेलीपोर्ट के माध्यम से यह दूरी कुछ ही मिनटों में तय की जा सकेगी. प्रशासन का मानना है कि हेलीपोर्ट बनने से स्थानीय पर्यटन उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा. होटल, रेस्टोरेंट, टूर गाइड, टैक्सी सेवा और स्थानीय हस्तशिल्प व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और जिले की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी. साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी से वैशाली को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सर्किट के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी. इसके अलावा हेलीपोर्ट का उपयोग एयर एंबुलेंस, आपातकालीन सेवाओं और आपदा प्रबंधन के लिए भी किया जा सकेगा. इससे न सिर्फ पर्यटन बल्कि आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.