Last Updated:
वैशाली में जिलाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में अक्षयवट राय स्टेडियम से भूकंप सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित हुई जिसमें एसडीआरएफ, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग समेत कई विभागों ने भाग लिया. इस अभ्यास का उद्देश्य भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों की त्वरित सक्रियता, समन्वय क्षमता एवं राहत-बचाव कार्यों की प्रभावशीलता का परीक्षण करना था.
जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने आपदा प्रबंधन में संलग्न वाहनों एवं टीमों को हरी झंडी दिखाकर अभ्यास का शुभारंभ किया और निर्देश दिया कि सायरन बजते ही सभी विभाग वास्तविक भूकंप की स्थिति मानकर त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करें. वास्तविक आपदा जैसी परिस्थिति उत्पन्न करने के लिए जिले के पांच प्रमुख स्थलों- डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय दिघी, न्यूज़ील फैशन प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक क्षेत्र, सदर अस्पताल हाजीपुर, प्रखंड कार्यालय महनार और रिलायंस मार्ट महुआ में सिमुलेशन किया गया. सायरन बजते ही जिला आपात संचालन तंत्र सक्रिय हुआ और सभी स्थलों पर राहत और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिए गए.
एसडीआरएफ ने मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकाला
अभ्यास की मुख्य बातों में यह शामिल रहा कि चेतावनी मिलते ही जिला आपात संचालन केंद्र सक्रिय हुआ विद्युत विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद की गई एसडीआरएफ की टीमों ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकाला.
अग्निशमन विभाग ने आग पर नियंत्रण का प्रदर्शन किया और घायलों को प्राथमिक उपचार देकर ‘गोल्डन आवर’ के अंतर्गत शीघ्र अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की. आपदा मित्रों और स्वयंसेवकों ने प्रथम प्रतिक्रिया दल के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अभ्यास में एसडीआरएफ बिहार अग्निशमन सेवा,स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन, नगर निकाय, आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य संबंधित विभागों ने सक्रिय सहभागिता निभाई.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.