वैशाली में सराय के पोखरिया गांव एक दुर्लभ सफेद कोबरा निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया. कोबरा को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सफेद कोबरा दिखने का संकेत क्या होता है.
हालांकि, कोबरा मिट्टी के अंदर घुस गया लेकिन सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू श्रवण कुमार मौके पर पहुंचे और श्रवण कुमार ने पूरी सावधानी व सूझबूझ के साथ इस दुर्लभ सफेद कोबरा का सफल रेस्क्यू किया.
वन्य जीवों के साथ न करें छेड़छाड़
बता दें कि “यह एक दुर्लभ प्रजाति का कोबरा है जो कम ही देखने को मिलता है. वहीं सफेद कोबरा की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लोग इस अनोखे सांप को देखने के लिए दूर-दूर से मौके पर पहुंच गए. दूसरी ओर रेस्क्यू के बाद कोबरा को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया ताकि किसी को हानि न हो. फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है. प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की है कि वन्य जीवों के साथ छेड़छाड़ न करें और ऐसे मामलों में तुरंत विशेषज्ञों को सूचना दें.
सफेद कोबरा दिखने का संकेत
सफेद रंग का कोबरा दिखना कुछ लोगों के लिए धार्मिक या सांस्कृतिक रूप से विशेष संकेत माना जाता है, जहां इसे नाग देवता, सुरक्षा या जीवन में बड़े परिवर्तन का प्रतीक समझा जाता है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से यह केवल एक दुर्लभ जैविक स्थिति (जैसे एल्बिनो या ल्यूसीस्टिक कोबरा) होती है और इसका भाग्य या भविष्य से कोई संबंध नहीं होता, इसलिए किसी भी रंग का सांप दिखने पर उसे संकेत मानने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखना और सावधानी बरतना सबसे ज़रूरी है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.