प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम 2026 के लिए उत्तराखंड से पांच लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। हरिद्वार में सबसे कम और ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक पंजीकरण हुए हैं। यह कार्यक्रम छात्रों में परीक्षा से पहले तनाव कम करने के लिए है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राएं सीधे पीएम से संवाद कर सकते हैं। जो परीक्षा से जुड़े सवालों का समाधान पा सकते हैं। अल्मोड़ा जिले में 28445, बागेश्वर में 13785, चमोली में 21779, चंपावत में 16036, देहरादून में 100070, हरिद्वार में 67937, नैनीताल में 68780, पौड़ी में 28898, पिथौरागढ़ में 19854, रुद्रप्रयाग में 13600, टिहरी में 23811 और उत्तरकाशी जिले में 20148 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। 11 जनवरी तक इसके लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.