वीडियो जिसमें किशोर जाते हुए दिखा था।
इंदौर के कृष्ण विहार कॉलोनी से लापता हुआ 15 साल का किशोर सकुशल उतराखंड में मिल गया है। वह दोस्त से 5 सौ रुपए लेकर प्रेमानंद महाराज से उनके आश्रम में मिलने गया था। इंदौर की खजराना पुलिस ने कई जिलों की पुलिस को सूचना दी थी। वह देहरादून की ट्रेन से उतरा
इंदौर से जाते हुए किशोर का सीसीटीवी फुटेज।
खजराना से 4 दिन पहले किशोर घर पर एक लेटर लिखकर चले गया था। जिसमें घर वालों से माफी मांगी और प्रेमानंद महाराज से मिलने की इच्छा जताई। परिवार के लोग तीसरे दिन वृंदावन के लिए रवाना हुए। यहां उसे देखा गया था। इसके बाद उसकी लोकेशन उतराखंड में मिली। वहां की पुलिस को भी उतरप्रदेश पुलिस ने सूचना की थी। इसके बाद किशोर को स्थानीय पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लिया। बाद में परिवार के पहुंचने के उनके सुपुर्द कर दिया। किशोर के पिता पेशे से ड्रायवर हैं। उसके परिवार में एक बड़ा भाई है। उसके पिता ने बताया था कि वह काफी पूजा-पाठ करता था। वह प्रेमानंद महाराज का शिष्य बनना चाहता है। उनकी कही बातो का अनुसरण करना चाहता है। इसलिए वह वृंदावन उनसे मिलने चले गया था। पुलिस ने बच्चे की कांउसलिंग की। इसके बाद उसे परिवार के साथ जाने दिया।

घर से जाते समय यह पत्र लिखा था।
ये खबर भी पढ़ें…
बच्चे ने प्रेमानंद महाराज के लिए घर छोड़ा
इंदौर की कृष्ण विहार कॉलोनी में रहने वाला 15 साल का बच्चा बुधवार को घर से अचानक लापता हो गया। परिवार को उसके हाथ का लिखा एक लेटर मिला है। लेटर उसने लिखा है कि वह वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज के वचनों से प्रभावित होकर अपने “असली परिवार” के पास जा रहा है।पूरी खबर पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.