ईरान और इज़राइल के बीच चल रहे संघर्ष के मद्देनजर चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक की। बैठक में एलपीजी संकट से लेकर अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर रणनीति बनाई गई। वहीं, उन्होंने साफ किया है अभी तक एलपीजी का संकट शहर में नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मात्र अफवाहें है। साथ ही जमाखोरी करने वालों पर भी एक्शन की बात उन्हंने की है। इस मेल आईडी से करना होगा संपर्क प्रशासक ने कहा कि अगर चंडीगढ़ का कोई निवासी फिलहाल युद्ध प्रभावित देशों में फंसा है, तो उनके परिवार या परिचित तुरंत डीसी ऑफिस को जानकारी दें। इसके लिए कार्यालय जाकर या ईमेल dc-chd@nic.in पर नाम, पासपोर्ट नंबर (यदि उपलब्ध हो), देश और शहर, संपर्क विवरण और परिवार की जानकारी भेजी जा सकती है। प्रशासन इस जानकारी के आधार पर जरूरी मदद उपलब्ध कराएगा। फूड सप्लाई विभाग की टीमें करे निगरानी बैठक में आवश्यक वस्तुओं जैसे तेल और ईंधन की स्थिति की भी समीक्षा हुई। प्रशासन ने बताया कि चंडीगढ़ में इन वस्तुओं की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। प्रशासक ने साफ किया कि एलपीजी गैस की कमी की अफवाहें केवल अफवाहें हैं, फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है। कटारिया ने जोर देकर कहा कि तेल, ईंधन या एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसको रोकने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीमों को शहर में निगरानी और निरीक्षण के लिए तैनात किया गया है ताकि सामान सही तरीके से वितरित हो और कोई जमाखोरी न हो।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.