परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले ही केंद्र के बाहर होगी परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षार्थियों को सहूलियत देते हुए एक आदेश जारी किया है कि अब परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष के बाहर जूते-मोजे नहीं उतारने होंगे। नए आदेश के बाद अब परीक्षा में शामिल होने वाले जिले के 46766 परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी जो 12 मार्च तक चलेंगी। जिले के 74 केंद्रों पर हाईस्कूल के 25518 और इंटर के 21248 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के जूते-मोजे परीक्षा कक्ष के बाहर ही उतरवा लिए जाते थे।
परीक्षा कक्ष के बाहर जूते मोजे और चप्पल उतार देने के कारण परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिले में इस बार भी यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए विभाग की ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार विभाग ने परीक्षार्थियों को भी बड़ी राहत देते हुए परीक्षा कक्ष में जूते मोजे पहनकर जाने की अनुमति दी है।
———————-
केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया जाएगा कि वह परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों से जूते-मोजे न उतरवाएं। कक्ष में जाने से पहले ही अच्छी तरह से जांच के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाए। -अंजलि अग्रवाल, डीआईओएस
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.