केंद्र सरकार ने श्रीनगर एयरपोर्ट पर नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल के निर्माण को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना पर 1,667 करोड़ का निवेश किया जाएगा।
यह नया अत्याधुनिक टर्मिनल भवन 71,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया जाएगा। इसे इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि पीक आवर्स में एक समय में करीब 2,900 यात्रियों को संभाला जा सके। साथ ही, इसकी वार्षिक क्षमता 1 करोड़ (10 मिलियन) यात्रियों की होगी।
सरकार का मानना है कि इस परियोजना से जम्मू-कश्मीर में हवाई संपर्क मजबूत होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए होंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.