मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक RJ19 GK4678 बदनावर की ओर से रतलाम तरफ जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक का संतुलन बिगड़ा व डिवाइडर से टकराकर पलटी खा गया। इस बीच रास्ते से गुजर रहे अन्य बाइक सवार चपेट में आ गया। ट्रक के अंदर दबने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिसबलः, टोल कंपनी की सहायता टीम तथा नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्रेन की सहायता से ट्रक को उठाकर अंदर दबे व्यक्ति का शव निकाला गया। ट्रक के नीचे दबने से शव पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया था। जिसे फावड़े की सहायता से शरीर के अंगों को एकत्रित कर कपड़े में लपेटकर शव वाहन से सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।
ये भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की दर्दनाक मौत
बाइक सवार मृतक व्यक्ति की पहचान बदनावर के गांव जवासिया निवासी करणसिंह पिता भगवानसिंह रघुवंशी (70) बताई गई है। वे गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। वह सामान लेने के लिए बदनावर आए थे। यहां से वापस गांव जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में गांववासी भी अस्पताल पहुंचे। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह के अनुसार हादसे की सूचना मिली थी, ट्रक को हटाने के बाद यातायात सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया था। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.