संभल के जुनावई थाना इलाके के गांव सिकरौरा खादर में पिता-पुत्र के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने पहुंचे छोटे भाई ने बड़े भाई धर्मपाल (50) के सिर में ईंट मार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
थाना क्षेत्र के सिकरौरा खादर गांव में मंगलवार देर रात को रामचरन सिंह का बेटा सुनील कुमार पड़ोस में दोस्तों के साथ होली मिलने गया था। देर रात वह घर वापस लौटा। तभी पिता रामचरन सिंह ने उससे देर रात को लौटने का कारण जानने की कोशिश की तभी उसके जवाब दिए जाने पर पिता-पुत्र में झगड़ा बढ़ गया।
पिता ने बेटे को डराने-धमकाने के लिए ईंट को उठा ली। शोर-शराबा सुनकर मौके पर रामचरन के सगे बड़े भाई धर्मपाल भी मौके पर पहुंच गए और भतीजे को बचाने का प्रयास करने लगे। छीना झपटी करने पर रामचरन ने गुस्से में ईंट धर्मपाल के सिर में मार दी। धर्मपाल चीख-पुकार करता हुआ घर की तरफ दौड़ा और घर में आकर गिर गया।