ऊना जिले में पुलिस ने जबरन वसूली की धमकी के मामले में पंजाब के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुजल नंगल का निवासी है। उसे ऊना लाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। यह मामला हाल ही में ऊना जिले के एक व्यक्ति की शिकायत के बाद सामने आया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन वसूली के लिए धमकी दी गई थी। पैसे न देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। विशेष टीमों ने कार्रवाई शुरु की शिकायत मिलने के बाद ऊना पुलिस के स्पेशल सेल, एसआईयू और जिला पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान, जबरन वसूली करने वाले और पीड़ित के बीच बातचीत हुई। पुलिस ने बिछाया जाल पुलिस ने नंगल क्षेत्र में एक तय जगह पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पीड़ित को पैसे लेकर उस जगह पर भेजा गया, जहां पुलिस टीम निगरानी कर रही थी। पीड़ित द्वारा पैसे रखने के कुछ देर बाद, आरोपी युवक वहां पैसे लेने पहुंचा। ऊना पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सिंडिकेट का पता लगा रही अब पुलिस आरोपी सुजल से जुड़े सिंडिकेट का पता लगा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट को कौन चला रहा है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने इस केस का जल्द पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ऊना एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि नंगल (पंजाब) निवासी सुजल को गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस केस की गहनता से जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.