हिमाचल प्रदेश में शादी के नाम पर ठगी के मामले अब बढ़ गए हैं. ऊना जिले में ऐसे मामले बढ़ रहे हैं. कांगड़ा में भी भी पुलिस ने एक गिरोह पकड़ा था. अब ऊना में 15 दिन में दूसरा मामला सामने आया है. पुलिस के पास दूल्हा पहुंचा है और शिकायत दी है.
जानकारी के अनुसार, ऊना जिले के दौलतपुर चौक नजदीकी गांव में में हाल ही में एक शादी हुई थी. हालांकि, शादी के अगले दिन ही दुल्हन रहस्यमयी परिस्थितियों में मायके से नकदी और गहनों सहित गायब हो गई. फिलहाल, पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.
सूत्रों के अनुसार गांव के एक परिवार ने एक बिचौलिये की बातों में आकर पड़ोसी राज्य पंजाब में अपने बेटे का रिश्ता तय कर शादी संपन्न करवाई. विवाह रस्मों के बाद दूल्हा परंपरा के अनुसार दुल्हन को उसके मायके लेकर गया था. दूल्हा और उसका परिवार ससुराल में स्वागत-सत्कार की प्रतीक्षा कर ही रहे थे कि अचानक सूचना मिली कि दुल्हन घर से गायब है. बताया जा रहा है कि दुल्हन अपने साथ शादी के समय पहने गए आभूषण और कुछ नकदी भी ले गई. ससुराल पक्ष से संतोषजनक जवाब न मिलने पर दूल्हा स्तब्ध रह गया और दूल्हे के परिवार में हड़कंप मच गया. कई जगह तलाश करने के बावजूद दुल्हन का कोई अता-पता नहीं चल पाया.
पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी में दर्ज करवाई है. चौकी प्रभारी रविपाल ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है और मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है.
ऊना में हाल ही में हुई थी ठगी, कांगड़ा में पकड़ा था गिरोह
गौरतलब है कि बीते 24 नवंबर को भी ऊना में इसी तरह का मामला सामने आया था. जब यहां पर बंगाणा के युवक से यूपी के बरेली से युवती की शादी हुई थी और 22 नवंबर को दुल्हन घर से फरार हो गई थी. इसी तरह कांगड़ा में भी में इस तरह के गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पंजाब के लुधियाना का गिरोह शादी के नाम पर ठगी करता था और दुल्हन शादी के बाद फरार हो जाती थी.
About the Author

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.