हिमाचल प्रदेश के ऊना में पांच दिन पहले एक बच्ची की मौत हो गई थी. स्कूल बस की चपेट में दो बहनें आई थीं. उसके बाद उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने हाल ही में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बसों और अन्य स्कूली वाहनों के संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए थे. अब बसों की जांच पुलिस कर रही है.
बच्ची आश्वी की मौत के बाद प्रशासन की नींद टूटी और अब स्कूल बसों की जांच की जा रही है और चालान काटे जा रहे हैं.
दरअसल, अब ऊना जिला प्रशासन और पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनुपालना के मद्देनज़र विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों और वैन के दस्तावेजों की जांच का अभियान छेड़ा है. अभियान के तहत अब तक 182 स्कूल वाहनों की जांच की जा चुकी है, जबकि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 60 वाहनों के चालान भी किए गए हैं. इसके साथ ही एक वाहन को जब्त किया है.
उल्लेखनीय है कि उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने हाल ही में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बसों और अन्य स्कूली वाहनों के संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए थे तथा संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए विशेष निरीक्षण करने को कहा था. इसी क्रम में पुलिस और संबंधित विभागों की टीमों की ओर से विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया गया. इस दौरान बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, पंजीकरण, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई.
डीसी जतिन लाल ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे. उन्होंने स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों से सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं.
क्या है पूरा मामला
ऊना जिला मुखालय के रैंसरी में 9 मार्च को यह घटना पेश आई थी. माउंट कार्मेल स्कूल की छुट्टी के बाद दो नन्हीं बहनें स्कूल बस की चपेट में आ गई थी. इस हादसे में एक बच्ची आश्वी की मौत हो गई थी. जबकि दूसरी घायल है. दोनों बच्चियां सगी बहनें थी. पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा है. स्कूल के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.