हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक इस यात्रा को एक अलग नजरिए से भी देख रहे हैं। उनका मानना है कि यात्रा का मार्ग उस क्षेत्र से गुजर रहा है, जहां उनके भतीजे राहुल सिंह को पिछले विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। यह वही खरगापुर क्षेत्र है, जिसे भाजपा दोबारा मजबूत करने की कोशिश में है। ऐसे में उमा भारती की यह भावनात्मक यात्रा राजनीतिक जमीन को पुनः तैयार करने का साधन भी बन सकती है। ग्रामीण इलाकों में बढ़ते संपर्क और जनता से सीधा संवाद चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।
ये भी पढ़ें- टीकमगढ़ में तिहरा हत्याकांड: जमीन विवाद में चले हथियार, तीन भाइयों को उतारा मौत के घाट, परिजनों को भी पीटा
इधर टीकमगढ़ विधानसभा से कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह ने यात्रा का स्वागत करते हुए हल्का तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि “लंबे समय बाद उमा जी को टीकमगढ़ की याद आई हैं, फिर भी हम उनकी यात्रा का सम्मान करते हैं।” यादवेंद्र सिंह के बयान ने राजनीतिक माहौल को और भी रोचक बना दिया है।
कुल मिलाकर, उमा भारती की यह ‘मां के नाम पदयात्रा’ एक ओर जहां मातृ-सम्मान की पवित्र भावना लिए है, वहीं दूसरी ओर यह बुंदेलखंड की राजनीति में नए संदेश और नए समीकरणों की आहट भी देती दिखाई देती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.