उदयपुर से अहमदाबाद के असारवा रेलवे स्टेशन तक नई वंदे भारत ट्रेन आज से शुरू होगा। सुबह कार्यक्रम होगा और उसके बाद ट्रेन को पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया सांसदों के साथ झंडी दिखाएंगे। गाडी संख्या 09663, उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा) वंदे भारत एक्सप्रेस एक तरफा उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा उदयपुर सिटी से 12.25 बजे रवाना होकर 17.15 बजे अहमदाबाद के असारवा स्टेशन पर पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन इस रूट पर उदयपुर के जावर स्टेशन, डूंगरपुर और गुजरात के हिम्मतनगर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। इससे पहले उदयपुर सिटी स्टेशन पर आज सुबह उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, उदयपुर सांसद डा. मन्नालाल रावत, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी शामिल होंगे। नई रेल सेवा नियमित रूप से गाडी संख्या 26963/26964, उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा)- उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोडकर) के रूप में 18 फरवरी से संचालित होगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 26964, अहमदाबाद (असारवा)-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोड़कर) संचालित होगी। इस नियमित रेलसेवा में 07 वातानुकुलित कुर्सीयान व 01 एक्जिक्यूूटिव वातानुकुलित कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बें होगें। अब जानिए वंदे भारत उदयपुर-असारवा का किराया उदयपुर से असारवा वंदे भारत ट्रेन में जाते समय सीसी श्रेणी में किराया 900 रुपए होगा और ईसी श्रेणी में 1690 रुपए किराया होगा। इसी प्रकार आते वक्त असारवा से उदयपुर तक का सीसी श्रेणी में किराया 1065 रुपए रहेगा। इसी प्रकार ईसी श्रेणी में किराया 1875 रुपए रहेगा। ईसी में आते वक्त डीनर दिया जाता है इसलिए किराया ज्यादा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.