रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में चिड़ियाघर के पास मंगलवार देर रात रुपये के लेनदेन के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। आरोप है कि रुपये देने के लिए बुलाने वाले बड़हलगंज निवासी पंकज शाही ने गोली मारी है। पैर में दो गोली लगते ही प्रियांशु सिंह (25) जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।
घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। प्रियांशु गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए का छात्र है।जानकारी के अनुसार, शशांक त्रिपाठी मूल रूप से महराजगंज के घुघली स्थित बारीगांव का रहने वाला है। वह वर्तमान में बुद्ध विहार पार्ट सी में किराए पर कमरा लेकर रहता है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.