हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना सदर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान मंडी के दो युवकों को 18.52 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने फोरलेन पर मंडी भराड़ी के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी एक बाइक को जांच के लिए रोका गया।
बाइक पर दो युवक सवार थे। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर युवकों से 18.52 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान नितेश कुमार (27) निवासी गांव जरलू डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह और कन्हैया (28) निवासी गांव व डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.