पुसौर थाना क्षेत्र के चिखली गांव में सनसनी फैल गई है। यहां एक पेड़ से दो युवकों के शव लटके मिले हैं। दोनों दोस्तों ने एक ही साड़ी को फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
मृतकों की पहचान दीपक बरेठ और शिवशरण कर्ष के रूप में हुई है। इक्कीस वर्षीय दीपक बरेठ रायगढ़ जिले के तेतला गांव का निवासी था। बाईस वर्षीय शिवशरण कर्ष सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कटंगपाली गांव का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार, दीपक बरेठ अपने दोस्त लाभोराम के साथ शिवशरण कर्ष को लेने गया। वे शिवशरण का जन्मदिन मनाने के लिए कटंगपाली से उसे लेने गए थे। रास्ते में उन्होंने अपने तीसरे दोस्त को उतार दिया था। इसके बाद दोनों युवकों ने देर शाम जमकर शराब पार्टी की। पार्टी के बाद दोनों ने पेड़ पर साड़ी से फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुसौर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारा। शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की गई। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ भेजा गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.