सुपौल से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसने न सिर्फ त्रिवेणीगंज बल्कि पूरे जिले में चर्चा का माहौल बना दिया है।
मामला त्रिवेणीगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 18 का है, जहां एक मॉल में काम करने वाली दो युवतियों ने आपसी सहमति से समलैंगिक विवाह कर लिया। इस अनोखी शादी के सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई बातचीत दोस्ती में बदली
जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियों की पहचान करीब दो वर्ष पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। शुरुआत में सामान्य बातचीत के रूप में शुरू हुआ संपर्क धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदला और फिर यह दोस्ती प्रेम संबंध में तब्दील हो गई।
लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने और साथ समय बिताने के बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया।
त्रिवेणीगंज मेलाग्राउंड स्थित एक मंदिर में की शादी
इसी फैसले के तहत मंगलवार की देर रात दोनों युवतियां चुपचाप त्रिवेणीगंज मेलाग्राउंड स्थित एक मंदिर पहुंचीं, जहां सादे तरीके से विवाह संपन्न किया गया।
बताया जा रहा है कि शादी के दौरान दोनों ने गैस चूल्हे के चारों ओर सात फेरे लिए। उस समय मंदिर परिसर में बहुत कम लोग मौजूद थे, जिस कारण यह घटना तत्काल किसी की नजर में नहीं आई।
बताया गया कि दोनों युवतियां पिछले दो महीनों से नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 18 में एक किराए के कमरे में साथ रह रही थीं और दोनों एक ही मॉल में काम करती हैं।
शादी की खबर फैलते ही मोहल्ले में हलचल, वीडियो वायरल
बुधवार की सुबह जब वे शादी के बाद अपने कमरे पर लौटीं और इस बात की जानकारी मोहल्ले में फैली, तो इलाके में हलचल मच गई। सच्चाई जानने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
इसी बीच दोनों नवविवाहित युवतियों ने अपनी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला न सिर्फ त्रिवेणीगंज बल्कि पूरे सुपौल जिले और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गया।
नवविवाहित युवतियों की पहचान मधेपुरा जिले के मुरलीगंज गोशाला चौक वार्ड 8 निवासी संतोष गुप्ता की 21 वर्षीय पुत्री पूजा गुप्ता और शंकरपुर थाना क्षेत्र के मौरा बघला वार्ड 1 निवासी शंभू यादव की 18 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है।
पूजा बनी दूल्हा, तो काजल कुमारी बनीं दुल्हन
बताया जा रहा है कि पूजा गुप्ता ने इस विवाह में दूल्हे की भूमिका निभाई, जबकि काजल कुमारी दुल्हन बनीं।दोनों युवतियों का कहना है कि उन्हें लड़कों में कोई रुचि नहीं है और उनका रिश्ता भावनात्मक जुड़ाव पर आधारित है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला उन्होंने पूरी आपसी सहमति से लिया है और वे अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती हैं। युवतियों ने यह भी कहा कि वे एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा चुकी हैं और उन्हें शारीरिक संबंधों से कोई मतलब नहीं है।
फिलहाल यह मामला सुपौल में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग इसे अपने-अपने नजरिए से देख रहे
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.