हरियाणा के रोहतक में दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। पहली घटना सोनीपत स्टैंड में पेश आई है। जहां देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अंकित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंकित देर शाम घर से फूल लेने के लिए निकला था, लेकिन देर रात उस पर अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस कर रही जांच
गंभीर रूप से घायल अंकित को परिजन तुरंत रोहतक स्थित पीजीआई में लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.