पुलिस ने शुक्रवार को दो कथित अंतरराज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही 5.57 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की नशीले पदार्थों की बड़ी खेप जब्त की है। इसे कूरियर सर्विस के जरिये स्मगल किया जा रहा था। जम्मू-कश्मीर पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गुरमीत सिंह और उसकी महिला साथी परविंदर कौर, दोनों मीरां साहिब के रहने वाले को सिद्धड़ा-नरवाल बाईपास पर पकड़ा। आरोपी कश्मीर से दूसरे इलाकों में नशीले पदार्थ की स्मगलिंग कर रहे थे। इनसे 8.47 किलो चरस भी बरामद की। पुलिस स्टेशन एएनटीएफ जम्मू में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत कार्रवाई की है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
एक अन्य सफल ऑपरेशन में ड्रग्स एंड फूड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन ने पुंछ जिले में कूरियर सर्विस के जरिये स्मगल की जा रही 5.57 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की नशीली दवाओं की एक बड़ी खेप को पकड़ा और जब्त किया। जब्ती में प्रेगाबालिन 300 के 10,000 कैप्सूल और टैपेंटाडोल-100 की 5,000 गोलियां शामिल थीं जिन्हें एक प्राइवेट कूरियर सर्विस के जरिये गुपचुप तरीके से ट्रांसपोर्ट किया जा रहा था। ये दोनों दवाएं गंभीर दर्द से राहत के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। खेप को पड़ोसी राज्य के जरिये अवैध रूप से जम्मू और कश्मीर में भेजा जा रहा था और इसे अनाधिकृत बिक्री के लिए इस्तेमाल किया जाना था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.