रामगढ़ जिले के डाड़ी प्रखंड स्थित हेसालौंग पंचायत के पंडराबौन जंगल से गुजरने वाली गिद्दी-नया मोड़ सड़क पर दो हाइवा की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और वे पूरी तरह जलकर राख हो गए।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास से गुजरने वाले वाहन चालक और राहगीर दूरी बनाकर रुक गए, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। दुर्घटना के बाद दोनों हाइवा के चालक कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल एक चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और गिद्दी थाना को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अग्निशमन वाहन को मौके पर भेजा, जिसने आग बुझाने का काम शुरू किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.