भोजपुर के गांव नाहली में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे भावी प्रत्याशियों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। इस दौरान गांव में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भोजपुर के गांव नाहली निवासी अहसान और आकिल आगामी पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधानी की तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर दोनों पक्षों के समर्थकों में चुनावी चर्चा के दौरान कहासुनी हो गई। देखते ही देखते संघर्ष बढ़ गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.