सीवान में बुधवार की शाम अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर गोली चलाने की घटनाओं को अंजाम दिया। ताजा मामला बड़हरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पश्चिम टोला गांव का है, जहां आग ताप रहे एक युवक को अज्ञात अपराधियों
सिसवा पश्चिम टोला में घायल युवक की पहचान नसीम अहमद (30), पिता स्व. मोबीन अहमद, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नसीम बुधवार की शाम गांव के सरकारी स्कूल के समीप आग ताप रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी मौके पर पहुंचे और पीछे से नसीम पर फायरिंग कर दी। गोली उसके कमर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोग तुरंत उसे सदर अस्पताल सीवान ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।
अभी मुझे मामले की पूर्ण जानकारी नहीं है – थाना अध्यक्ष छोटन कुमार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल से प्रारंभिक पूछताछ की। हालांकि, अपराधियों का कोई सुराग अब तक नहीं मिल पाया है। थाना अध्यक्ष छोटन कुमार ने कहा कि “अभी मुझे मामले की पूर्ण जानकारी नहीं है, तथ्यों की जांच कर स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।” ग्रामीणों ने पुलिस की इस प्रतिक्रिया को गैर-जिम्मेदाराना बताया और कहा कि क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन पुलिस पेट्रोलिंग और निगरानी लगभग न के बराबर है।
पूरे जिले में दहशत और आक्रोश का माहौल
उधर, इसी शाम जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में भी गोली मार मुखिया की हत्या कर दी गई, जिससे पूरे जिले में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का बिल्कुल भी भय नहीं रह गया है। आए दिन गोलीबारी, लूट और हत्या जैसी घटनाओं के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं दिखाई दे रहा। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही और कमजोर इंटेलिजेंस के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.