Hapur Road Accident: हापुड़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से आ रही स्काॅर्पियों कार से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।
पुलिस के अनुसार मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के गांव सोलन निवासी शाकिब, गुलजार, मुजीब, मौज्जम और मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी इसरार मुरादाबाद से कार में सवार होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही कार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर शिवा होटल के पास पहुंची तो चालक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क के दूसरी ओर दूसरी दिशा से आ रही स्काॅर्पियों से टकरा गई।
ये भी पढ़ें- UP: ‘मां का दूध पिया है तो घर से बाहर आ जा…’, जीजा ने इसलिए किया था केशव का कत्ल; पुलिस को सुनाई ये कहानी
हादसे की सूचना मिलते ही बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और कार घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने शाकीब और मौज्जम को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को मेरठ के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया। कार सवार मेरठ से बाबूगढ़ के राजाजी हवेली खाना खाने गए थे, जहां से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.